{"_id":"196f10dcaf62471d20dd56fe3d476c71","slug":"make-the-toilet-officer-said-the-villagers-sought-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी बोले बनाओ शौचालय, ग्रामीणों ने मांगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी बोले बनाओ शौचालय, ग्रामीणों ने मांगा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Fri, 20 Mar 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
हर पंचायत में सौ नए शौचालय खोलने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इसकेे लिए सरकार की तरफ से अपने घर में शौचालय का निर्माण करवाने वाले व्यक्ति को बारह हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
यह जानकारी डायरेक्टर रूरल सेनीटेंशन डीपीओ कठुआ द्वारा नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम डाक्टर आरएस चाढ़क ने की।
कार्यक्रम में इस अवसर पर बोलते हूुए अधिकारियों ने स्वच्छ भारत अभियान का खूब राग अलापा, लेकिन ग्रामीणों की मानें तो यह अभियान इसलिए सफल नहीं हो सकता क्योंकि शौचालय से पहले हर ग्रामीण के घर में पानी की आपूर्ति सुचारु करवाना जरूरी है, जो कि अभी भी एक सपना ही है।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि वे खुले में शौच जाने की जगह अपने घरों में शौचालय का निर्माण करवाएं, जबकि ग्रामीणों ने अधिकारियों से उनके घरों में पहले पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
सिपीराम, गोरखूराम, कर्ण सिंह, जैमल सिंह आदि ने बताया कि अभी भी इलाके में कई ऐसे गांव हैं, जहां पीने का पानी उपलब्ध नहीं है।
जिन गांवों में पीएचई विभाग पेयजल पहुंचा रहा है, वहां भी कभी तीसरे दिन तो कभी चौथे दिन पेयजल सप्लाई की जाती है। अपर दरालता में तो पानी की सुविधा ही नहीं है।
विज्ञापन
सरकार को चाहिए कि शौचालय बनाने से पहले वह ग्रामीणों के घरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करे।