{"_id":"1b2d6f285609fe5432c8c790490f6c8d","slug":"light-shutdown-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 23 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम के चलते बिजली ढांचे को पहुंचे नुकसान की वजह से कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति पर असर पड़ा।
विज्ञापन
बारिश की वजह से पेड़ों की टहनियां आदि लाइनों में गिरने से कंडक्टर, फीडरों से लेकर लाइनों तक को नुकसान पहुंचने से घंटों बिजली गुल रही। लगभग हर इलाके से घंटों बिजली गुल रहने की सूचनाएं मिली।
इसके अलावा 33 केवी कंपनी बाग कनाल लाइन के जरूरी मरम्मत कार्र्य और बिजली लाइन से टच हो रही पेड़ों की टहनियों को काटने के कार्य के चलते सुबह साढ़े सात बजे से लेकर सुबह साढ़े नौ बजे तक डेनिस गेट, परेड, ज्यूल, कृष्णा नगर, समाधियां, बेली चराना गांव, नेहरू मार्केट, वेअर हाउस और इससे जुड़े पीएचई प्रतिष्ठानों पर बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर सुनील कुमार का कहना है कि लंबे समय बाद बारिश और तेज हवाएं चलने से बिजली ढांचे के वीक प्वांइटों को नुकसान पहुंचने से बिजली आपूर्ति कई जगह गुल रही। बहरहाल उनका कहना हैं कि शाम तो हर जगह में बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा चुका है।
विज्ञापन