फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Imposed camp for emerging artists

उभरते कलाकारों के लिए लगाया शिविर

Tue, 06 Jan 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा Updated Tue, 06 Jan 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Imposed camp for emerging artists

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार रविंद्र जंवाल ने उभरते चित्रकारों एवं मूर्तिकारों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें कला की बारीकियां सिखाने के लिए बाड़ी ब्राह्मणा के वीरपुर गांव में एक शिविर लगाया।

विज्ञापन


वहीं पत्रकारों से बात करते हुए रविंद्र जंवाल ने बताया कि कलाकार को उपयुक्त वातावरण की जरूरत होती है जिससे वह कल्पना कर रचनात्मकता को तलाश सकता है।

डोगरा तरन सहित कई अवार्ड से सम्मनित रविंद्र ने कहा कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से उभरते कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

एक से सात जनवरी तक चलने वाले इस पेंटर एंड स्कल्पचर कैंप में आठ युवा कलाकार भाग ले रहे हैं। इन कलाकारों में नरेश कुमार, आशिमा, दिव्य बंदराल, तजेरिंग गुरमेट, कनीष ये पांच मूर्तिकार है और रिगजिन पाल्जर, रचिता दत्ता, और मुकेश कुमार चित्रकार है।
विज्ञापन


कैंप के दौरान ये सभी कलाकार अपनी कला को कागज  लकड़ी व धातु के टुकडे़ पर उकेर रहे थे। रविंद्र जंवाल का कहना था कि 7 जनवरी को इन कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला एवं कलाकारों के प्रति सरकार की उदासीनता से निराश जंवाल का कहना था कि सरकारी प्रोत्साहन के अभाव में इस प्रकार के शिविर ही युवा कलाकारों का एक मांत्र सहारा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed