फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire in store

जनरल स्टोर में आग, सामान हुआ राख

Fri, 26 Sep 2014 02:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू Updated Fri, 26 Sep 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
fire in store

गुमपुल, पुरखू इलाके में वीरवार की रात साढ़े नौ बजे के आसपास एक जनरल स्टोर में आग लग गई।

विज्ञापन


आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्टोर के बाहर रहने वाले मजदूरों ने जब दुकान से आग की लपटें उठती देखीं, तो उन्होंने शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही दुकान का मालिक सुरिंद्र कुमार मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को इस बारे में जानकारी दी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

दुकान में आग लगने के बाद सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। स्टोर के ताले बंद होने से राहत कार्य शुरू करने में दमकल कर्मियों को काफी मुश्किल हुई।
विज्ञापन


बड़ी कठिनाई से दमकलकर्मियों ने दुकान के ताले तोड़े और पानी की बौछार डालना शुरू किया। इतने समय में स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। मालिक के मुताबिक रोजाना की तरह वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने फोन पर बताया कि स्टोर में आग लग गई है, जिसके बाद वे भागकर वहां पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में  केस दर्ज कर लिया है। प्राथमिक दृष्टि से मामला शार्ट सर्किट का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed