{"_id":"6a9177eab834feae46e9e7ab00b9d0e7","slug":"doctor-of-fainting-halt-operation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोशी का डाक्टर नहीं, आपरेशन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोशी का डाक्टर नहीं, आपरेशन ठप
अमर उजाला/ब्यूरो, जम्मू
Updated Thu, 30 Apr 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के सब जिला अस्पताल में एक महीने से बेहोशी के डाक्टर की तैनाती नहीं होने से अप्रैल महीने में एक भी आपरेशन नहीं हो सका। जिससे मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि यह अस्पताल केवल रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है। जानकारी के अनुसार, एक महीने पहले स्वास्थ्य विभाग ने यहां से आठ डाक्टरों को स्थानांतरित किया था, जिसमें दो बेहोशी के डाक्टर भी थे।
विज्ञापन
इसके बाद अस्पताल में बेहोशी के डाक्टर की तैनाती अब तक नहीं हो पाई। जब भी कोई मरीज आपरेशन के लिए आता है तो उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जाता है।
सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर लाल, सतपाल ने बताया कि इस सब जिला अस्पताल में सुविधाओं का टोटा है। उन्होंने राज्य सरकार से अस्पताल में र्प्याप्त डाक्टरों की नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन