{"_id":"ad2aec9d81019837d43489e27b946816","slug":"dna-test-preparation-for-skeleton-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंकाल की पहेली उलझी, डीएनए टेस्ट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंकाल की पहेली उलझी, डीएनए टेस्ट की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले सहार खड्ड में मिला कंकाल पुलिस के लिए जंजाल बन गया है। यह अज्ञात कंकाल पुरुष का है या फिर महिला का, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। इसकी पड़ताल के लिए पुलिस अब कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
कठुआ पुलिस के अनुसार कंकाल किसका है, इस बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही कंकाल कहां से आया है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जिला पुलिस प्रमुख पवन परिहार ने बताया कि अब तक की छानबीन के अनुसार जहां कंकाल मिला है, वहां न तो किसी को जलाया गया था और न ही किसी को दफनाया गया।
विज्ञापन
पिछले दो महीनों में मृतकों के पुलिस रिकार्ड की जांच की गई है, लेकिन ऐसा कुछ भी संकेत नहीं मिला जो कंकाल से जुड़ा हो। अब फोरेंसिक टीम कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए ले जाएगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए फोरेंसिक अधिकारी संजीव की अध्यक्षता में ले जाएगा। अभी तक फोरेंसिक टीम के हाथ भी कुछ नहीं लगा है। डीएनए रिपोर्ट आने पर ही साफ होगा कि कंकाल किसका है और कब का है।