{"_id":"82e5dfd3f26ef6cc04fcf24dbe07d2a4","slug":"dead-body-found-in-chinab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाब से युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनाब से युवक का शव मिला
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खौड़ थाना के अंतर्गत हमीरपुर, सिद्दड़ा इलाके में बहने वाले चिनाब दरिया से एक युवक का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
काफी समय तक पानी में रहने के कारण शव बुरी तरह से खराब हो गया है। इलाके के लोगों ने पानी के किनारे शव को देख इलाका पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।
मृतक मनप्रीत सिंह (26) डिग्यिाना का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह कुछ दिन से लापता था और परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी।
शव मिलने के बाद खौड़ पुलिस ने डिग्यिाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। परिवार वालों ने मौके पर उसकी पहचान की। जानकारी के मुताबिक मनप्रीत सिंह किसी निजी काम से जुड़ा था। तीन दिन पहले डिग्यिाना इलाके से अचानक गायब हो गया था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था।
विज्ञापन