फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Border villagers seeking status RvA

सीमावर्ती ग्रामीणों की आरवीए का दर्जा देने की मांग

Sun, 11 Jan 2015 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Sun, 11 Jan 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
Border villagers seeking status RvA

सांभारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों ने मांग उठाई है की उन्हें नियंत्रण रेखा में दिए जाने वाले आरक्षण आरवीए का लाभ दिया जाए।

विज्ञापन


उनका कहना था कि अब नियंत्रण रेखा जैसा ही आईबी का हाल है जिस से वे लोग आये दिन पाक गोलाबारी से प्रभावित होते आ रहे है।

सदोह के सरपंच दशर्न सिंह, किसान नेता गार सिंह, जगदीश कुमार, सरपंच दर्शन चौधरी, सरपंच शशी पाल शर्मा, नम्बरदार पुर्ण सिंह, सरपंच बलबीर सिंह आदि ने केन्द्र की भाजपा सरकार से मांग की है कि आईबी पर रहने वाले लोगों को भी आरवीए का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन


उनके बच्चों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें। उन का कहना था कि नियंत्रण रेखा की भांति ही आईबी पर भी आए दिन गोलाबारी होती आ रही है।

उन्हें सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ता है। ऐसे में कई कई दिन तक उनके बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होती है। जिसमें उन के बच्चे अन्य बच्चों से पिछड़ जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह किसी भी प्रतियोगिता में अच्छे अंक नहीं ले पाते है। उन का कहना था की सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के बच्चे अधिकतर बेेरोजगार है।

यहां के लिए कोई स्पेशल भर्ती तक नहीं हो रही है जिस से उन्हें बच्चो के भविष्य की भी चिंता सता रही है।  उन्हें अब केन्द्र की सरकार पर ही आस बंधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed