फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मेधावियों को मिला मुख्यमंत्री का दुलार

मेधावियों को मिला मुख्यमंत्री का दुलार

Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। ‘अमर उजाला’ की ओर से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने की मुहिम के तहत रविवार को गांधी नगर महिला कालेज के सभागार में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में दसवीं और बारहवीं कक्षा के 128 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन

सम्मान समारोह के लिए रविवार सुबह से कालेज सभागार में विद्यार्थियों और अभिभावकों का पहुंचना शुरू हो गया था। खचाखच भरे सभागार में विद्यार्थियों और अभिभावकों का उत्साह देखते ही बना। मुख्यमंत्री के कर कमलों से एक के बाद एक छात्र-छात्राओं को दिए जा रहे सम्मान के साथ तालियों की गड़गड़ाहट भी बढ़ती गई। सम्मान पा रहे बच्चों में से कई ने मुख्यमंत्री के पांव छूकर आशीर्वाद पाया तो कई ने हाथ मिलाकर उत्साह बढ़ाया। सभागार में सुबह करीब ग्यारह बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में दो घंटे तक विद्यार्थी और अभिभावक सभागार में रहे। मुख्यमंत्री ने दूसरी बार इस तरह का आयोजन करवाने के लिए ‘अमर उजाला’ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मान के साथ उनका प्रोत्साहन बढ़ता है। समारोह में सम्मान पाने के लिए विद्यार्थी जम्मू के अलावा राजोरी, बसोहली, पुंछ, उधमपुर, कठुआ आदि दूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे हुए थे। इसमें दसवीं और बारहवीं कक्षा से 95 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले टॉपर शामिल रहे। समारोह में उपमुख्यमंत्री तारा चंद, योजना विकास मंत्री अजय सडोत्रा, आवास, संस्कृति और खेल मंत्री रमण भल्ला, पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल शर्मा, सहकारिता मंत्री मनोहर लाल शर्मा और नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed