{"_id":"27-50338","slug":"Jammu-50338-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फर्मों पर 208 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फर्मों पर 208 करोड़ बकाया
Jammu
Updated Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रियासत के 40 व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों ने बैंकों का 208 करोड़ रुपया दबा लिया है। बैंकों ने इस राशि को निकालने के लिए अदालत में सूट फाइल किया है, लेकिन रियासत का अपना संविधान और नियम होने के कारण बैंक उक्त राशि को निकालने में अब तक सफल नहीं हो पाए हैं। खास बात यह है कि सूची में शामिल 40 फर्म ऐसी हैं, जिन पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है, जबकि उससे नीचे वाली रकम वाले बकायेदारों की सूची जारी नहीं हुई है। इन 40 संस्थानों में से जेएंडके बैंक के 28, पंजाब नेशनल बैंक के छह, स्टेट बैंक आफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक के 2-2 और इंडियन ओवरसीज बैंक और सिंडिकेट बैंक के 1-1 अकाउंट होल्डर हैं। वैसे तो यह एक करोड़ से ज्यादा वाले बैड लोन की सूची है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा बकाया 46.12 करोड़ एक इंडस्ट्रीज के नाम है, जिसने स्टेट बैंक के 22.32 करोड़ और पंजाब नेशनल बैंक के 22.80 करोड़ दबा रखे हैं। इसके अलावा एक इंडस्ट्री ने जेएंडके बैंक का 21.92 करोड़ अदा करना है। सात इंडस्ट्रीज ऐसी हैं, जिनका दस करोड़ से ऊपर बकाया है। यदि राशि के अनुसार देखें तो सबसे ज्यादा 77.98 करोड़ रुपया जेएंडके बैंक का है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक का 48.96 करोड़, स्टेट बैंक आफ इंडिया का 33.90 करोड़, इंडियन ओवरसीज बैंक का 15.37 करोड़, सिंडिकेट बैंक का 14.69 करोड़ और पंजाब एंड सिंध बैंक का 7.96 करोड़ शामिल है।
विज्ञापन