फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जेईई मेन परीक्षा में संभाग के युवा छाए

जेईई मेन परीक्षा में संभाग के युवा छाए

Thu, 10 Jul 2014 05:32 AM IST
Jammu
Jammu Updated Thu, 10 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा करवाई गई ज्वाइंट इंजीनियर एंट्रेंस (जेईई) मेन परीक्षा का बुधवार को परिणाम घोषित किया गया। जेईई की मेन परीक्षा में देश भर से बारह से तेरह लाख के करीब विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में संभाग के युवाओं ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने लिए इंजीनियर बनने के रास्ते को तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को देश के प्रमाणित एनआईटी, आईआईआईटी और सेंट्रली फंडेड कालेजों में दाखिला लेकर अपने इंजीनियर बनने के सपने को साकार करेंगे। शहर के आकाश इंस्टीट्यूट के विवेक गुप्ता, अमन भारद्वाज, मृणल, अनमोल, सुशेन कलसोत्रा और अतुल शर्मा ने जेईई मेन परीक्षा को पास किया। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डा. आरबी भगत नेे विद्यार्थियों की कामयाबी पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। वहीं बंसल क्लासेज के इमाम उल हक और शिखर महाजन ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेन परीक्षा को पास किया। संस्थान के डायरेक्टर आशीष लंगर और अमित लंगर ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इसके अलावा सीएल कालेज आफ कंपीटिशन के शुभम गुप्ता और नयन ने भी अपने इंजीनियर बनने के लक्ष्य को हासिल किया। वहीं सीपी क्लासेज के शुभम कुंडल और विपिल कुमार ने भी जेईई मेन परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्र प्रमाणित कालेज में दाखिले के लिए कामयाबी हासिल की। सीएल कालेज के डायरेक्टर सीएल शर्मा और सीपी क्लासेज के बीजे सिंह, सुनील दत्त ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इसी तरह मास्टर माइंड क्लासेज भावेश और वसीम सजाद ने इंजीनियर बनने का सपना अपनी मेहनत से पूरा किया। संस्थान के निदेशक कुसुम रतनपाल ने इसके लिए विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed