फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कांटे की टक्कर में आजाद क्लब जीता

कांटे की टक्कर में आजाद क्लब जीता

Wed, 09 Jul 2014 05:32 AM IST
Jammu
Jammu Updated Wed, 09 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। माडल स्कूल सतवारी मैदान पर चल रही टीटू मेमोरियल ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आजाद क्लब ने स्टार क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के मानिक गुप्ता को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। एक अन्य सेमीफाइनल में रैनावाड़ी क्लब ने एवरशाइन क्रिकेट क्लब को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी भिड़ंत में आजाद क्रिकेट क्लब का रैनावाड़ी क्रिकेट क्लब से मुकाबला होगा। स्टार क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आजाद क्लब ने कांटे की टक्कर में 19.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर जीत दर्ज की। स्टार क्लब की ओर से साहिल ने सर्वाधिक 51 रनों की अर्द्धशतकीय पारी लक्ष्य का पीछा करते हुए आजाद क्लब की ओर से प्रदीप बाली ने 28 और सुधीर ने 27 रनों का योगदान दिया। अमित बलोरिया ने 24 रन टीम के खाते में जोड़े। इस मुकाबले में आखिर तक दोनों ओर से कांटे की टक्कर रही। अंत में आजाद क्लब के बल्लेबाज बाजी मारने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed