{"_id":"27-49822","slug":"Jammu-49822-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण काउंटरों पर बढ़ रही है भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण काउंटरों पर बढ़ रही है भीड़
Jammu
Updated Sun, 06 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। भगवान शिव को बाबा बर्फानी के रूप में दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों का पहुंचना लगातार जारी है। वहीं बिना पंजीकरण के आ रहे यात्री शहर के बीचों बीच स्थित जम्मू हाट और रेलवे स्टेशन के पास स्थित सरस्वती धाम और वैष्णवी धाम में पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। आधार शिविर के पास लगते प्रेस क्लब के पास स्थित जम्मू हाट में काफी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। पंजीकरण करवाने के लिए सुबह से ही यात्रियों की अच्छी खासी लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं जिसमें देर दोपहर तक पंजीकरण का कार्य चलता रहता है। शनिवार को भी काफी संख्या में यात्री अपना पंजीकरण करवाने के लिए पहुंचे। यात्रा को लेकर उत्साहित यात्री लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
वहीं जम्मू हाट में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए बनाये गये और पंजीकरण काउंटर से यात्रियों को पंजीकरण पर्ची देने में आसानी रही। पंजीकरण करवाने के लिए जम्मू हाट में लोगों की अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही है। वहीं हाट में बनाये गये सिम काउंटर, चाय स्टाल और फोटोग्राफरों की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। यहां दुकानदारों की भी थोड़ी बहुत अच्छी कमाई हो रही है। शनिवार को श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए बालटाल रूट के लिए 999 और पहलगाम रूट के लिए 900 यात्रियों को पंजीकरण की पर्ची दी गई। पंजीकरण काउंटर पर ड्यूटी दे रहे मुलाजिम ने बताया कि रविवार को बालटाल के लिए 1200 और पहलगाम के लिए 1100 कोटा रखा जाएगा।