{"_id":"27-49305","slug":"Jammu-49305-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से युवती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटने से युवती की मौत
Jammu
Updated Tue, 24 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू (ब्यूरो)। खन्नी टॉप, भद्रवाह में सोमवार तड़के कार पलटने से एक युवती की मौत हो गई। इलाज के लिए घायल अवस्था में उसे जीएमसी लाया गया था लेकिन यहां कुछ समय के बाद युवती ने दम तोड़ दिया। मूलरूप से चंबा (हिमाचल प्रदेश) निवासी सानिया (18) अपने परिवार के लोगों के साथ भद्रवाह से आ रही थी कि रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में सानिया को गंभीर चोट लगी। पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सानिया को जीएमसी रेफर कर दिया। सोमवार तड़के तीन बजे सानिया को जीएमसी लाया गया। यहां पौने घंटे के बाद सानिया की मौत हो गई। सानिया की मौत के बाद पूरा परिवार गम में डूब गया है। सानिया के पिता बलबीर कुरैशी सानिया की मौत से टूट गए हैं।
विज्ञापन