फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Tue, 24 Jun 2014 05:32 AM IST
Jammu
Jammu Updated Tue, 24 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में सरवाल स्थित अपने किराये के मकान में मौत हो गई। सरवाल पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू की और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया। यहां कुछ घंटों के बाद पोस्टमार्टम कर महिला का शव बाहर लाया गया तो संस्कार करने के लिए मायका और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। काफी बहस के बाद जीएमसी चौकी और संबंधित चौकी के पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत करवा दिया। जानकारी के मुताबिक नगरोटा निवासी नेहा (26) पिछले कुछ समय से अपने पति के साथ सरवाल स्थित एक किराये के मकान में रह रही थी। सोमवार को मायके वालों को अचानक सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। मायके वाले सरवाल पहुंचे। उधर, ससुराल के लोगों को भी इसकी जानकारी मिल गई। इसके अलावा सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को जीएमसी ले आए। पोस्टमार्टम के बाद ससुराल और मायके के लोगों में तनाव बन गया। मृतका का संस्कार करने के लिए वे आमने-सामने आ गए। पुलिस और कुछ रिश्तेदारों ने बीच बचाव करके मामला सुलझा लिया। उधर, पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने जहर खाया है या कुछ और यह रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed