{"_id":"27-48660","slug":"Jammu-48660-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवानी नगर जम्मू में भी उमड़ेंगे मां के भक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवानी नगर जम्मू में भी उमड़ेंगे मां के भक्त
Jammu
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भवानी नगर, जानीपुर जम्मू स्थित क्षीर (खीर) भवानी मंदिर पीठ में शुक्रवार को कश्मीर पंडित समुदाय के प्रमुख द्वारा क्षीर भवानी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्यभर से श्रद्धालु पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मां के चरणों में सभी धर्मों के भक्त हाजिरी देकर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। वीरवार देर रात से ही मां के दर्शन के लिए किबाड़ खोल दिए जाएंगे।
मंदिर में कश्मीर के गांदरबल स्थित तुलमुला में खीरभवानी मंदिर की तरह मां की दो भव्य मूर्तियां स्थापित हैं। इन मूर्तियों के दर्शन के लिए हर साल भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इससे पूर्व वीरवार को मेले की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में अमन शांति के लिए हवन यज्ञ के अलावा भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अलावा रात्रि में सामूहिक आरती में हजारों भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। मां के प्रसाद के रूप में सूखा ड्राई फ्रूट, कंड (शूगर कैंडी से बना) दूध और विशेष रूप से खीर चढ़ाई जाती है। सेवक एसके बातल के अनुसार मेले में दिल्ली, पठानकोट के अलावा अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। उल्लेखनीय है कि भवानी नगर स्थित खीर भवानी मंदिर का 24 फरवरी, 1993 को कश्मीर के संत स्व. रघुनाथ कुकलो ने नींव पत्थर रखा था। कश्मीर के गांदरबल स्थित तुलमुला में खीर भवानी मंदिर की तरह ही भवानी नगर, जानीपुर में पीठ में विराजमान किया गया है। भवानी नगर मंदिर परिसर से बाहर सड़क रूट तक शुक्रवार को मेले के दौरान छबीलों और लंगर की व्यवस्था रहेगी। इसमें मंदिर कमेटी के अलावा क्षेत्रवासी अपने निवास स्थानों के बाहर छबीलों और लंगर लगाते हैं। मेले के दौरान मंदिर परिसर और बाहर यात्रा रूट पर कई जगह आध्यात्मिक स्टाल लगाए गए हैं। इसमें मां के चित्र, उनकी कथा का वर्णन होगा।