{"_id":"27-48657","slug":"Jammu-48657-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवखोड़ी जा रही बस पलटी,18 यात्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवखोड़ी जा रही बस पलटी,18 यात्री घायल
Jammu
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। पौनी अंतर्गत पड़ने वाले शिवखोड़ी में भगवान भोले के दर्शन को यात्रियों को ले जा रही बस आधार शिविर रनसू से लगभग पांच-छह किलोमीटर पीछे पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी ले जाया गया। यहां से दो यात्रियों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जम्मू रेफर कर दिया गया।
आधार शिविर रनसू से थोड़े पीछे कराली क्षेत्र में मोड़ काटते हुए बस की ब्रेक अचानक फेल हो गई, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ से काम लिया। अगर बस पहाड़ी से टकराने के बजाय दूसरी तरफ जाती तो बड़ा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही पौनी से एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। घायल सभी यात्री मथुरा के बताए गए। बस पलटने से आवागमन भी बाधित रहा। गौरतलब है कि शिवखोड़ी जाने के लिए कंडा से रनसू तक मार्ग काफी खस्ताहाल है, जहां आए दिन हादसे होते हैं। वीरवार को बस चालक की सूझबूझ के चलते ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पौनी पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।