{"_id":"27-48630","slug":"Jammu-48630-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चरणाें में नियमित होंगे कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चरणाें में नियमित होंगे कर्मी
Jammu
Updated Thu, 05 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुलाजिम और अस्थायी कर्मचारी पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा से गदगद है। जम्मू में बुधवार को मंत्री विभाग के डेलीवेजर और नीड बेस कर्मियों से मिले आैर आश्वासन दिया कि वित्त विभाग उनको नियमित करने के लिए नीति निर्धारित कर रहा है। विभिन्न विभागों में कार्यरत डेलीवेजर और नीड बेस कर्मियों को तीन चरणों में नियमित किया जाएगा।
पहले चरण में 1994 से लेकर 2005 के डेलीवेजर, दूसरे चरण में 2005 से 2009 और तीसरे चरण में 2009 से 2013 के कर्मी शामिल रहेंगे। श्रीनगर में भी विभाग के डेलीवेजर मुलाजिमों ने मंत्री से मुलाकात की। कर्मियों ने मसलों को उठाने पर उनका आभार प्रकट किया। यूनियन नियन के प्रधान तारिक पांपोरी ने कहा कि डेलीवेजर और नीड बेस कर्मी बेहद खुश हैं। कर्मचारियों का कहना है कि नियमित होने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।