{"_id":"27-48418","slug":"Jammu-48418-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा तोड़ कर गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजा तोड़ कर गहने और नकदी चोरी
Jammu
Updated Sat, 31 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नवाबाद थाना अंतर्गत हरी नगर पक्का घाट जम्मू में शुक्रवार की तड़के एक घर से चोरों ने सोने के गहने और नकदी चुरा ली। ये गहने परिवार की लड़की की शादी के लिए बनवाए गए थे। चोरी की घटना घरवालों को सुबह जागने पर पता चली। चोरों ने किचन के रास्ते घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार घर के मालिक रामपाल खजूरिया और अन्य सदस्यों ने सुबह देखा कि किचन का दरवाजा टूटा हुआ था। इस पर उन्हें चोरी का अंदेशा हुआ। जब उन्होंने तिजोरी को देखा तो उससे नकदी और सोने के गहने चोरी हो गए थे। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि कु छ दिनों बाद बेटी की शादी है। गहने उसी के लिए ही बनवाए गए थे। तालाब तिल्लो पुलिस चौकी इंचार्ज बशीर कोहली के मुताबिक इस संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।
शहर में चौबीस घंटे के दरम्यान चोरी की यह दूसरी वारदात है। बताया जा रहा है कि न्यू गार्डन कालोनी में भी चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। यहां चोर लोहे की ग्रिल तोड़ने में असफल रहे थे।