{"_id":"27-41357","slug":"Jammu-41357-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद विवि ने गुरुकुल छात्र को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद विवि ने गुरुकुल छात्र को सम्मानित किया
Jammu
Updated Sat, 07 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा (ब्यूरो)। कटड़ा के चरण पादुका स्थित माता वैष्णो देवी गुरुकुल के छात्र गौरव शर्मा को इस वर्ष आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। उसकी इस उपलब्धि पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के गवर्नर और विश्वविद्यालय के चांसलर ने गौरव शर्मा को मेडल दिया किया है। गौरव शर्मा को सम्मानित किये जाने पर माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं गवर्नर एनएन वोहरा ने गौरव, गुरुकुल के प्रिंसिपल और आचार्यों की टीम को बधाई दी है। राज्यपाल एनएन वोहरा ने गुरुकुल की इस उपलब्धि पर छात्रों और स्टाफ को मुबारकवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी उपलब्धियां छात्र हासिल करेंगे। इस मौके पर श्राइन बोर्ड के सीईओ डॉ. मनदीप कुमार भंडारी ने बताया कि श्राइन बोर्ड द्वारा पिछले चार वर्ष से चलाये जा रहे गुरुकुल में हर वर्ष बीस छात्रों को दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन