फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पूर्व आतंकियों को दिल्ली ले गई एसएसबी

पूर्व आतंकियों को दिल्ली ले गई एसएसबी

Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में नेपाल सीमा पर पकड़े गए दो पूर्व आतंकी परिवार के सभी सदस्यों को एसएसबी पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है।
विज्ञापन

पूछताछ और वेरिफिकेशन के बाद उन्हें जम्मू कश्मीर पुलिस को सौंपा जा सकता है। इस बीच कुपवाड़ा एसपी इरशाद ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं है। एसएसबी ने दो पूर्व आतंकियों को महाराजगंज-नेपाल सीमा पर तब पकड़ा था, जब वे भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। कश्मीर के आईजी अब्दुल गनी मीर ने कहा कि पुनर्वास नीति के तहत पूर्व आतंकियों की वापसी के मामले को सीआईडी ही देखती है। सीआईडी के आईजी श्रीनिवासन से संपर्क नहीं हो पाया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसएसबी ने मुजफ्फर अहमद और मोहम्मद रसीद नामक दो पूर्व आतंकियों को जांच के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर पकड़ा था। इन लोगों ने एसएसबी को बताया कि उनका स्थायी निवास कुपवाड़ा रहा है। इनके साथ उनकी पत्नियां और चार बच्चे भी पीओके से लौट रहे थे। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन 1990 में इन दोनों को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर ले गया था। रियासत की पुनर्वास नीति के बाद इन लोगों ने कश्मीर लौटने का फैसला किया। दलालों को पैसे देकर पहले कराची और बाद में काठमांडू पहुंचे। काठमांडू से उत्तर प्रदेश से सटने वाली नेपाल सीमा पर आए। गौरतलब है कि इससे पहले बिहार के मधुबनी में चार पूर्व आतंकी अपने परिवार के साथ कश्मीर वापसी के क्रम में पकड़े गए थे। इनके साथ पत्नियां और बच्चे भी थे। इनकी कुल संख्या बारह थी। बाद में मधुबनी पुलिस ने इन्हें जम्मू कश्मीर पुलिस को सौंप दिया था। लियाकत अली शाह की गिरफ्तारी के मामले पर भी सियासी तूफान खड़ा हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मामले पर दिल्ली पुलिस की आलोचना करते हुए कहा था कि लियाकत की वापसी की जानकारी उन्हें थी। मुख्यमंत्री ने इस मामले को केंद्र सरकार के साथ उठाया था। अब एनआईए इस मामले की जांच कर रही है। इन विवादों के बीच दो और पूर्व आतंकियों की परिवार समेत वापसी अभी जांच की प्रक्रिया से गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed