फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हवा महल बनाने से पूरे नहीं होते सपने

हवा महल बनाने से पूरे नहीं होते सपने

Mon, 25 Mar 2013 05:32 AM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 25 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। हवाई किले बनाने से बेहतर है कुछ काम करना। यही संदेश नटरंग की ओर से संडे थिएटर के तहत मंचित हास्य नाटक ‘हवा हवाई’ दे गया। केएम मिश्र के लिखे लघु नाटक में निर्देशन सुमित शर्मा का था। नाटक की कहानी सपने देखने की बजाय काम करने की सीख दे गई।
विज्ञापन

नाटक की कहानी मध्यम वर्गीय व्यक्ति सुरेश के इर्द-गिर्द घूमती है। सुरेश नौकरी कर रहा होता है, लेकिन उस नौकरी से उसको इतना ही मिल पाता है जिससे उसके जीवन की जरूरतें बड़ी मुश्किल से पूरी होती हैं। इसका परिणाम यह होता है कि वह सपने देखना शुरू कर देता है और सपनों के माध्यम से वह अपनी खुशियों को तलाशना शुरू कर देता है। एक दिन वह अखबार में समाचार पढ़ता है कि हवाई जहाज जल्द ही आम आदमी की पहुंच में होगा क्योंकि वैज्ञानिक ऐसा टू सीटर विमान बनाने जा रहे हैं जो बहुत कम कीमत पर ग्राहकों को मिलेगा। इस खबर से उत्साहित हो सुरेश अपना स्कूटर बेचने के साथ-साथ लोन की योजना तैयार करता है ताकि उसके जीवन का स्तर ऊंचा उठ सके। और तो और वह खुली आंखों से उड़ने का सपना देखन भी शुरू कर देता है।
विज्ञापन

वह देखता है कि उसके रिश्तेदारों के साथ-साथ उसके दोस्त इससे जल जाते हैं। वह अपनी पूरी योजना और परिवार और मित्र विनोद को सुनाता है। सुरेश की योजना सुनकर सभी उस पर अंदर ही अंदर हंसते हैं, लेकिन सभी की हैरानगी की सीमा का उस समय अंत नहीं रहता है जब खबर के अंत में लिखा होता है कि ऐसा विमान अगले 40 वर्षों के भीतर बन कर तैयार हो जाएगा। सुरेश को अहसास होता है कि उसको सपने देखने की बजाय कोई काम करना चाहिए। नाटक में पवन वर्मा, सुमित शर्मा, शकुंतला, गोपी शर्मा आदि ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed