{"_id":"27-29603","slug":"Jammu-29603-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबरदार-चौकीदारों के मानदेय की समीक्षा जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबरदार-चौकीदारों के मानदेय की समीक्षा जरूरी
Jammu
Updated Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नंबरदार और चौकीदारों के मानदेय में मामूली बढ़ोतरी करने पर नाखुशी जताते हुए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की वर्किंग कमेटी के सदस्य गुलचैन सिंह चाढ़क ने रियासती सरकार को मानदेय की समीक्षा करने की अपील की है। जम्मू में सोमवार को बतौर जेएंडके नंबरदार और चौकीदार एसोसिएशन के संरक्षक चाढ़क ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि नंबरदार के मानदेय को 501 रुपये से बढ़ोतरी कर 751 रुपये करना और चौकीदारों के मानदेय को 500 से बढ़ाकर 750 रुपये करना महंगाई के दौर में कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी एक अप्रैल 2012 से की गई है, जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने नंबरदार और चौकीदारों का मानदेय कम से कम 1500 रुपये करने का आश्वासन दिया था। और इसे एक अप्रैल 2008 से लागू करने का आश्वासन था।
बहरहाल, चाढ़क ने राजस्व, राहत और पुनर्वास मंत्री एजाज अहमद खान की ओर से नंबरदारों और चौकीदारों के मानदेय को लेकर अपनी गंभीरता जताने पर उनकी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने नंबरदार और चौकीदारों की कई मांगें उठाईं। इनमें मानदेय की समीक्षा करने, नंबरदारों के लिए ड्रेस कोड लागू करने और हर साल उन्हें ड्रेस मुहैया करवाने, चौकीदारों को विंटर यूनिफार्म के अलावा जूते, लाठी, टार्च आदि मुहैया करवाने, 2007 में पूर्ववर्ती सरकार के वायदे के तहत नंबरदार और चौकीदारों के लिए कार्यालय की व्यवस्था करने, पहचान पत्र जारी करने और उन्हें अधिकार दिए जाने, नंबरदार और चौकीदारों को विश्वास में लेकर ही बीपीएल सूची तैयार करने आदि मांगें शामिल रहीं।