फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अगले दो साल रियासत के लिए अहम

अगले दो साल रियासत के लिए अहम

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास रियासत के सुनहरे भविष्य का विजन होने का दावा करते हुए उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया का कहना है कि रियासत जम्मू कश्मीर के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अगले दो साल काफी अहम रहेंगे।
विज्ञापन

विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के सखानी में जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले दो दशक से चल रहे आतंकवाद के दौर की वजह से मुश्किल समय के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अगुवाई में अब रियासत विकास की राह पर अग्रसर हुई है।
विज्ञापन

सलाथिया ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस रियासत की अकेली ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो रियासत के तीनों क्षेत्रों के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे परास्त हो चुके राजनीतिज्ञों और पार्टियों से सावधान रहें, जो रियासत को क्षेत्रीय और धर्म के नाम पर विभाजित करने के लिए साजिशें रचती रहती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां कश्मीर में और कुछ जम्मू में लोगों की धार्मिक और क्षेत्रीय भावनाओं को भड़काकर सत्ता में काबिज होना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने पिछले चार साल की उमर सरकार के कार्य को शानदार बताते हुए कहा कि हर क्षेत्र में विकास हुआ है और लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पंचों और सरपंचों को मानदेय और बीमा कवर देने का फैसला ले चुकी है। स्थानीय लोगों की मांगों पर सलाथिया ने कहा कि सखानी के तालाब, गलियों और नालियों की मरम्मत जल्द करवा दी जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए दो करोड़ की राशि से ध्यानसर में सरकारी अस्पताल का निर्माण करवाया जाएगा। सलाथिया ने राड़ियां और खदरगाल में भी ग्रामीणों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed