फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   फाल्गुनी, मनमीत को मिला दिल्ली का टिकट

फाल्गुनी, मनमीत को मिला दिल्ली का टिकट

Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। संगीत की तेज धुन और रैंप पर कैटवॉक करती युवतियों ने न सिर्फ जजों को प्रभावित करने का हरसंभव प्रयास किया बल्कि अपनी खूबसूरती, मनमोहक अदाओं और प्रखर बुद्धि से सबको प्रभावित किया।
विज्ञापन

मौका था फेमिना मिस इंडिया-2013 के जम्मू आडिशन का। यह पहला अवसर था, जब जम्मू-कश्मीर में आडिशन का आयोजन किया गया और जम्मू की लड़कियों ने रैंप पर खूब जलवे बिखेरे। आडिशन के लिए चुनी गई शीर्ष 40 युवतियों में से फाल्गुनी और मनमीत कौर ने जजों को आकर्षित कर दिल्ली आडिशन का टिकट हासिल कर लिया। यह पहला अवसर होगा जब फेमिना मिस इंडिया के रैंप पर जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती दिखेगी। साथ ही माडलिंग की दुनिया में भविष्य बनाने का उनका सपना पूरा हो पाएगा। खास बात यह है कि उत्तर भारत के सबसे ऊंचाई वाले राज्य में फेमिना मिस इंडिया के आयोजकों की ओर से पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रति युवतियों में खासा उत्साह देखा गया। आयोजकों के अनुसार, सौ से ज्यादा लड़कियों ने आनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 40 अंतिम राउंड के लिए चुनी गईं। शुक्रवार को आयोजित आडिशन के आधार पर सैनिक कालोनी की मनमीत कौर और एक्सचेंज रोड की फाल्गुनी मन्हास का दिल्ली के लिए चयन हुआ है। दिल्ली आडिशन में यदि ये सफल होती हैं तो उन्हें मुंबई में होने वाले अंतिम दौर में उतरने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के तहत कई राउंड में प्रतिभागियों को परखा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed