फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मच्छी मार्केट में तीन दुकानें जलकर राख

मच्छी मार्केट में तीन दुकानें जलकर राख

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। बिलो गुम्मट, मच्छी मार्केट में शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। इनमें दो मच्छी की दुकानें तथा एक पान की दुकान शामिल थीं। इस हादसे में बिलो गुम्मट निवासी दुकानदार अशोक कुमार मेहरा का माथा भी जल गया। बावजूद इस बात की परवाह किये वह आग बुझाने के प्रयासों में जुटा रहा। आग की तेज लपटों ने तीन दुकानों में रखा सारा सामान जलाकर स्वाह कर दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बिलो गुम्मट में मच्छी मार्केट, किराना बाजार तथा इलेक्ट्रानिक्स शाप की दुकानें हैं। वहीं सामने पेट्रोल पंप भी है। शाम छह बजे जब दुकानदार अशोक कुमार मेहरा और चांद नगर निवासी राजिंदर कुमार अपनी मच्छी की दुकान पर मछली बेच रहे थे, तभी अशोक की दुकान के साथ लगे बिजली के खंभे से शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग ने तुरंत अशोक की दुकान को अपनी चपेट में लिया। इस दौरान बिजली के कुछ तार के जलने से उठी आग की तपिश ने अशोक का माथा जला दिया। अशोक चिल्लाता हुआ अपनी दुकान से बाहर की ओर भागा। आग फैलती देख चौराहे में भगदड़ मच गई। साथ में सटी राजिंदर की मच्छी की दुकान और राकेश की पान की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। आसपास के दुकानदार मदद के लिए आगे बढ़े, लेकिन आग से जूझ पाना मुश्किल था। देखते ही देखते दुकान का सारा सामान जल गया। आग ने तीनों दुकानों के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। नजदीक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। तभी दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर अपना काम शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके अलावा पान की दुकान में रखी खाली बोतलें टूटकर फुटपाथ पर बिखर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed