{"_id":"27-25522","slug":"Jammu-25522-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में 59वां कोआपरेटिव सप्ताह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में 59वां कोआपरेटिव सप्ताह शुरू
Jammu
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। रियासत में बुधवार को 59वें कोआपरेटिव सप्ताह का आगाज हो गया। कोआपरेटिव मंत्री डा. मनोहर लाल शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। इस सिलसिले में जम्मू सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक ने सहकारी भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस मौके पर रियासत में कोआपरेटिव सेक्टर को मजबूत बनाना डॉ. मनोहर लाल शर्मा ने नेकां-कांग्रेस साझा सरकार की प्राथमिकता बताया।
डा. मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2012 विश्व स्तर पर कोआपरेटिव वर्ष घोषित किया गया है। इसका मकसद गरीबों, किसानों, महिलाओं और समाज के पिछड़े तबकों को सहकारिता के जरिये आत्मनिर्भर बनाना है। डा. शर्मा ने कहा कि रियासत में अर्से बाद कोआपरेटिव सेक्टर के तहत सुपर बाजार और जैकफेड कर्मियों को छठे वेतन आयोग का लाभ दिया गया। जम्मू सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक (जेसीसीबी) की कार्यप्रणाली का जिक्र करते हुए डा. शर्मा ने इसे और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्हाेंने बकाया रिकवरी पर जोर देते हुए बैंक को लाभ में पहुंचाने वाले अफसराें को सम्मानित करने का भी एलान किया। डा. शर्मा ने बैंक की बेहतरी के लिए कोर बैंकिंग को भी जरूरी बताते हुए कहा कि आरबीआई की गाइड लाइन के मुताबिक इसे आधुनिक बनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्राहक आकर्षित हों। इस मौके पर बैंक के चेयरमैन मोहेंद्र सिंह, कोआपरेटिव यूनियन के चेयरमैन राजेश शर्मा और निदेशक नंद किशोर मिश्रा के अलावा रजिस्ट्रार सुदर्शन शर्मा भी मौजूद थे।