फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3 Killed, 10 Injured In Pakistani Firing on Independence Day in Poonch

पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग जारी, 6 की मौत, 20 घायल

Sun, 16 Aug 2015 10:20 AM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
3 Killed, 10 Injured In Pakistani Firing on Independence Day in Poonch

पाकिस्तान ने एक बार युद्ध विराम का उल्लघंन करते हुए भारतीय सीमा पर जबरदस्त फायरिंग की है। फायरिंग 15 अगस्त से ही लगातार रुक रुक कर जारी है। जिसमें अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 लोग घायल हैं। घायलों का जम्मू के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के बालकोट सेक्टर में शनिवार दोपहर बाद से पाकिस्तानी फौज की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई थी। इस फायरिंग में बालकोट गांव के मुखिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


इनमें से तीन लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए जम्मू लाया गया। एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए पुंछ के डिप्टी पुलिस कमिश्नर निसार अहमद वानी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार सुबह को पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में सब्जियान सेक्टर में दो लोग घायल हो गए थे। पिछले एक सप्ताह से यहां पर भारी फायरिंग की जा रही है। इसके चलते कई परिवारों को अपना घर छोड़कर वापस भी जाना पड़ा है।

192 बार सीजफायर एग्रीमेंट का उल्लंघन कर चुका

3 Killed, 10 Injured In Pakistani Firing on Independence Day in Poonch

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तरफ से पाकिस्तान के उच्‍चायुक्त ने एक सदेंश जारी करते हुए कहा था कि मैं चाहता हूं कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच दोस्ताना, एक दूसरे को बढ़ावा देने वाला और अच्छे पड़ोसी देशों वाला माहौल रहे। भारत और पाकिस्तान के अच्छे रिश्तों का असर शांति और दक्षिण एशिया में अच्छे सहयोग के लिए जरूरी है।

पिछले एक सप्ताह में पुंछ में एलओसी पर लगातार गोलाबारी बढ़ी है। सीमा पर गोलाबारी के बीच भारत और पाकिस्तान के सैनिकों में भी तल्‍खी बढ़ चुकी है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अटारी बॉर्डर पर मिठाईयों का आदान-प्रदान भी नहीं किया गया।

यह लगातार सातवां दिन है जब पाकिस्तान के जवानों की तरफ से बॉर्डर पर फायरिंग की जा रही है। इंटरनेशनल बॉर्डर पर 26 जुलाई तक पाकिस्तान 192 बार सीजफायर एग्रीमेंट का उल्लंघन कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed