{"_id":"5e8c643b8ebc3e78bf17573c","slug":"l-l102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल तथा दूध की दुकानों को छोड़ बाकि दुकाने अगले दो दिनों तक रहेगी बंद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मेडिकल तथा दूध की दुकानों को छोड़ बाकि दुकाने अगले दो दिनों तक रहेगी बंद
चिनैनी । मंगलवार को 2 दिनों बाद कस्बे में खुली जरूरी सामानों वाली दुकानों पर लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अगले 2 दिनों तक मेडिकल तथा दूध की दुकानों को छोड़ बाकि दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है ! इसके अलावा और भी कई हिदायत संबंधित अधिकारियों को दी है ताकि लोगों की भीड़ ना लग सके ! एसडीएम अब्दुल सत्तार से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि मंगलवार को विभिन्न गांव से आए लोगों की भीड़ काफी थी जिसे देखते हुए बुधवार तथा वीरवार को मेडिकल तथा दूध की दुकानों को छोड़ बाकी सभी दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए हैं ! इसके अलावा सरकारी राशन गांव गांव में पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को राशन की समस्या से परेशान ना होना पड़े ! उन्होंने बताया कि बैंक में बिना मतलब आने वाले लोगों को लेकर भी पुलिस को हिदायत दी गई है कि वह नाके पर चेक करें कि लोग किस कार्य से आ रहे हैं और यदि उन्हें कोई भी कार्य नहीं है तो उन्हें मौके से ही वापस कर दिया जाए ! ताकि कोरोना वायरस को देखते हुए लोगों की भीड़ न लग सके !
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।