फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   covid vaccination postponed in Rajouri district till new supply

ताजा आपूर्ति तक राजोेरी जिले में कोविड टीकाकरण स्थगित, सीएमओ ने कही ये बात

Sat, 10 Apr 2021 04:52 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो संवाद न्यूज़ एजेंसी, राजोरी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, राजोरी Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 10 Apr 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
covid vaccination postponed in Rajouri district till new supply
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति न होने के कारण अगली सूचना तक राजोेरी जिले में टीकाकरण अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वैक्सीन की नई खेप आने पर एक दिन पहले सूचित किया जाएगा और फिर से वैक्सीनेशन शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


टीके की शीघ्र आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग राजोरी ने उपायुक्त राजोरी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया है। अभी तक नई खेप नहीं मिली है। टीकाकरण के अंतिम दिन शुक्रवार को 3075 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें से 2978 (45 वर्ष से अधिक उम्र के) को पहली खुराक दी गई और अन्य को दूसरी खुराक दी गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक था इम्तियाज: जिसे सौंपी गई थी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की जिम्मेदारी, अब सोया मौत की नींद 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीँ जिले में विभिन्न स्थानों पर 1898 सैंपल भी एकत्र किए गए, जिसमें 876 आरएटी और 1022 आरटी-पीसीआर शामिल हैं। इनमें से 9 लोगों को संक्रमित पाया गया है। बता दें कि जनवरी के महीने में टीकाकरण शुरू किया गया था। अब तक ज़िले भर मे करीब 53000 से अधिक लाभार्थियों को खुराक दी गई है। जिसमें 8000 से अधिक हेल्थ केयर वर्कर , लगभग 14000 फ्रंटलाइन वर्कर और 30700 से अधिक लोग (60 -45 वर्ष) के शामिल हैं।

जिले को अब तक वैक्सीन की 1 लाख से अधिक खुराक मिल चुकी है। सीएमओ राजोरी डॉ शमीम भट्टी ने बताया कि कोविड वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण जिले में फिलहाल टीकाकरण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही हमें नई खेप मिलेगी और टीकाकरण फिर से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed