फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   राजोरी में पानी की किल्लत को लेकर जोरदार प्रदर्शन

राजोरी में पानी की किल्लत को लेकर जोरदार प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी के फलनी क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने इस अवसर पर जल शक्ति विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जल सप्लाई बहाल करने की गुहार लगाई।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले करीब 1 महीने से उनके घरों में जल शक्ति विभाग की पाइपों से पानी नहीं आया है। सर्दी के मौसम में भी जल शक्ति विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते लोगों को पेयजल के लिए भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगा एकमात्र हैंडपंप पिछले काफी महीने से खराब पड़ा है जिसके चलते लोगों को पीने का पानी लाने के लिए दूर-दूर भटकना पड़ता है। आलम यह है कि घरों में शौचालय जाने तक के लिए पानी नहीं है. वही प्रदर्शनकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही जल्द ही सप्लाई को बहाल नहीं किया गया और बेड पंप को ठीक नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed