फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   minor girl dies while playing jhula in rajouri

किशोरी की पेड़ से भंधि हुई रस्सी में फंस जाने से मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
minor girl dies while playing jhula in rajouri
राजौरी । बच्चों के झूलने के लिए पेड़ से बंधी रस्सी में फंसने से एक किशोरी की मौत हो गई। गाँवों में, विशेषकर बैसाखी त्योहार के दिनों में, बच्चे पेड़ की शाखाओं के साथ रस्सी बाँधते हैं और उस झूले का आनंद लेते हैं जिसे स्थानीय भाषा में 'पींग' कहा जाता है। सोमवार की दोपहर शहर के गुर्दनबाला निवासी एक पंद्रह साल की किशोरी ताहिरा कौसर अपने मवेशियों को चरा रही थी, जब वह पेड़ से बंधी रस्सी पर झूला झूलने लगी। झूलों का आनंद लेते हुए, लड़की की गर्दन रस्सी में फंस गई और वह वहीँ लटक गई। वहीँ बाद में कुछ राहगीरों ने किशोरी को रस्सी से बंधे हुए देखा जिसके बाद और अधिक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, जहां किशोरी मृत पाई गई। वहीँ कानूनी औपचारिकता निभाने के लिए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने औपचारिकताए पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed