फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   FIR against teacher

राजौरी जिले में एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
FIR against teacher
फेसबुक पर काली तीतर के साथ टीचर - फोटो : AMAR UJALA
राजौरी जिले में एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद न्यूज़ एजेन्सी राजौरी राजौरी जिले के बुधल पुलिस स्टेशन में सोशल मीडिया पर अवैद रूप से बंदूक और काले तीतर (जंगली मुर्गा) के साथ अपनी तस्वीर अपलोड करने के लिए एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वाइल्डलाइफ वार्डन राजौरी-पुंछ मुश्ताक अहमद चौधरी के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी की जिले के बुधल तहसील के दराज गांव के निवासी सरकारी शिक्षक डॉ असलम मुग़ल ने काले तीतर व बन्दूक के साथ फोटो अपलोड की है.। अधिकारी ने जब उक्त शिशक के फेसबुक अकाउंट की जांच की तो पाया की उस ने अवैध रूप से ये कार्य किया हैं। कई लोगों ने डॉ असलम द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों को टिप्पणी की और साझा किया।  फ़ेसबुक पर तस्वीरें देखने के बाद वाइल्डलाइफ़ वार्डन ने टीचर के खिलाफ पुलिस स्टेशन बुधल में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक ऍफ़आईआर  दर्ज की है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी टीचर फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed