{"_id":"5e8c8af08ebc3e72b85c2c33","slug":"peoples-of-poonch-demand-ventilator-for-distt-hospital98","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ के लोगों ने की जिला अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुंछ के लोगों ने की जिला अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग
पुंछ। मंगलवार को पुंछ के लोगों ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में आज तक वेंटिलेटर की सुविधा ना होने पर रोष प्रकट करते हुए उपराज्यपाल से इस अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की लोगों का कहना है कि वर्तमान में करोना जैसी महामारी के समय पुंछ जिले में किसी भी अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा ना होने से हम लोग बुरी तरह परेशान हैं। पुंछ निवासियों सुरजन सिंह ,आमिर हुसैन,निशु कुमार, अविनाश शर्मा,शमीम अहमद आदि का यह कहना है कि वर्तमान में जिस प्रकार पूरे देश में करोना जैसी महामारी तेजी से फैल रही है ऐसे में पुंछ जिला जोकि देश का आखिरी जिला है और यहां से जम्मू मैडिकल कॉलेज तक जाने में आठ घंटे का समय लगता है ऐसे में भगवान ना करें अगर किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न हो जाए तो मरीजों को यहां बचाना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि करोना से पीड़ित रोगी के लिए सबसे पहले वैन्टीलेटर की जरूरत होती है।जिले के किसी भी अस्पताल में आज तक वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है जबकि केंद्र सरकार इस समय स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधारों पर करोड़ रुपए खर्च करने की बात कर रही है ऐसे में हमारी मांग है कि कम से कम पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में पांच छह वेंटिलेटर उपलब्ध कराएं ताकि आपातकाल में लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।