{"_id":"5e8b26658ebc3e7754391b24","slug":"search-for-youths-who-have-run-from-quarantine-center-continues-for-the-second-day49","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वांरटीन सेंटर से भागे युवकों की तलाश को दूसरे दिन भी भागती रही पुलिस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
क्वांरटीन सेंटर से भागे युवकों की तलाश को दूसरे दिन भी भागती रही पुलिस
चक नथल के एक क्वांरटीन सेंटर में तैनात सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
हीरानगर। सबडिवीजन की पंचायत चक नथल के एक क्वांरटीन सेंटर से फरार तीन युवकों की तलाश में पुलिस दूसरे दिन भी जुटी रही। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार भागे तीनों युवकों के खिलाफ चोरी, बीमारी फैलाने, जिला मैजिस्ट्रेट के आदेशों की अवहेलना और क्वांरटीन से भागने का मामला दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले के संदर्भ में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी भी दी कि यह तीनों युवक पेशेवर चोर हैं। इनके खिलाफ पंजाब में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह चोरी करने की नियत से ही लोगों में घुसे और क्वांरटीन सेंटर तक पहुंचे। हालांकि सच्चाई तब ही सामने आएगी जब पुलिस इन्हें पकड़ने में सफल होगी। धारा 188,270,271,379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर पुलिस इन युवकों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द इन्हें पकड़ने में सफलता मिलेगी। ज्ञात रहे कि 30 मार्च को लखनपुर से इन युवकों को इस क्वांरटीन सेंटर में लाया गया था। शनिवार को आधी रात के बाद यह तीनों युवक यहां से भाग निकले। यहां से यह एक लैपटॉप, दो मोबाइल और हजारों की नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।