{"_id":"5e85c4938ebc3e76c83e26b9","slug":"people-confuse-on-toll-fee179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनपुर टोल प्लाजा की फीस रिवीजन पर लोग असमंजस में","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जुलाई 2019 में लखनपुर टोल प्लाजा समेत सांबा जिले के ठंडी खुई टोल प्लाजा को लेकर नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली थी जिसके बाद सितंबर माह अंत से सांबा के सरोर में ठंडी खुई का प्रस्तावित टोल प्लाजा सक्रिय भी हो गया। एक जनवरी 2020 को लखनपुर में आबकारी टोल पोस्ट हटाए जाने के बाद से ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण लगातार प्रदेश सरकार से लखनपुर टोल प्लाजा की इमारत दिए जाने के लेकर कवायद जारी रखे हुए है। इसी बीच वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद लखनपुर और ठंडी खुई के साथ साथ बन टोल प्लाजा की टोल फीस को भी रिवाइज किया गया है। नेशनल हाइवे प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार लखनपुर में टोल प्लाजा का टेंडर किया जा चुका है और पूर्व में इसके जो टोल फीस रेट थे उन्हें रिवाइज किया गया है। यह तभी सक्रिय हो पाएगा जब सरकार की ओर से लखनपुर में टोल प्लाजा के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाएगी। हाईवे प्राधिकरण के सूत्रो की मानें तो इसके लिए प्राधिकरण ने सरकार से आबकारी के पुराने टोल प्लाजा के अधिग्रहण को लेकर भी सरकार से बात चलाई थी। उधर, फीस रिवीजन की नोटिफिकेशन के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर यह नोटिफिकेशन चर्चा का विषय बन गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ओर से नवंबर माह में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को लिखे गए पत्र का भी हवाला दिया गया जिसमें उन्होंने ठंडी खुई टोल प्लाजा को हटाने की मांग रखी थी। ऐसे में लॉकडाउन के बीच लखनपुर टोल प्लाजा की नोटिफिकेशन अब सरकार के लिए मुसीबत बनती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।