{"_id":"6048cdae8ebc3ec44552f70c","slug":"kathua1615383982","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में सज गए शिवालय, आज गूंजेंगे बम बम भोले के जयघोष","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कठुआ में सज गए शिवालय, आज गूंजेंगे बम बम भोले के जयघोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सज गए शिवालय, आज गूंजेंगे बम बम भोले के जयघोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाने को कठुआवासी तैयार हैं। देर शाम तमाम शिवालयों में सजावट को अंतिम रूप दिया गया है। वीरवार तड़के से ही भक्त बड़ी संख्या में शिवालयों में पहुंचना शुरू हो जाएंगे। सुबह से लेकर रात के चार पहर में भी शिवालयों में बम भोले के जयघोष गूंजेंगे।
शहर के महाकालेश्वर मंदिर, मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर, वार्ड 13 के संकटमोचन शिव मंदिर, मठ मंदिर, पटेल नगर के शिव मंदिर, करण नगर स्थित शिव मंदिर की शोभा देखते ही बन रही है। शिवरात्रि पर भगवान शिव के दर्शन को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। लोगों ने पूजा-अर्जना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिरों की साफ-सफाई को लेकर भी श्रद्धालुओं ने आयोजन कमेटियों को सहयोग दिया। कई मंदिरों में बुधवार से ही महाशिवरात्रि पर्व शुरू हो गया है। कठुआ में साधु की बावलियों में महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। महानाल की प्राचीण गुफाओं में हजारों की तादाद में भक्तों के पहुंचने के सिलसिले को देखते हुए लंगर से लेकर सुरक्षा और कतारों को नियंत्रित करने की व्यवस्था भी कर ली गई है।
बिलावर में भी मंदिरों को खूब सजाया गया है। प्राचीन बिल्केश्वर महादेव मंदिर, रामकोट में भी प्राचीन शिव मंदिर, दिवाना मंदिर, रामसर के रामेश्वर मंदिर में शिवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना, सत्संग व भंडारे के बाद रात को शिव आराधना की जाएगी। बसोहली में भी नीलकंठ महादेव मंदिर और त्रिलोचन नाथ शिव मंदिरों को सजाया गया है।
विज्ञापन
संकटमोचन रामायण प्रचार समिति के ठंडू राम शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर परिसर में श्री रामचरित्रमानस परायण कथा का समापन होगा। जिसमें पूर्णाहुति के साथ दिन के समय संत कुलदीप शास्त्री शिव कथा से भक्तों को निहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि भंडारे के बाद शिव आराधना की विशेष पूजा की जाएगी।
वहीं, महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर में शिव विवाह और जागरण का आयोजन किया जाएगा। जंगमों की टोली भक्तों को शिव विवाह की कथा सुनाएंगी। नगरी कसबे में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर राधाकृष्ण मंदिर से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन