फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सफाई कर्मचारियों ने नोटिस देकर नगर कमेटी को किया आगाह

सफाई कर्मचारियों ने नोटिस देकर नगर कमेटी को किया आगाह

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने नोटिस देकर नगर कमेटी को किया आगाह
नगर कमेटी बिलावर के कार्यालय मैं ज्ञापन सोपते सफाई कर्मी। - फोटो : Amar Ujala
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बिलावल। बिलावल के सफाई कर्मचारियों ने नगर कमेटी बिलावर के अधिकारियों को सोमवार को नोटिस देकर कहा कि मंगलवार को नगर कमेटी के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। सफाई कर्मचारी यूनियन बिलावर के प्रधान सुराज दिन के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नोटिस सुनते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से लंबित मांगों को सरकार ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने विभाग के साथ काम करते हुए 7 वर्ष से अधिक हो गए हैं उन्हें आज तक स्थाई नहीं किया गया है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि बिना अवकाश के वह हर दिन नगर की साफ सफाई करने में जुटे रहते हैं लेकिन उन्हें ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जाता जो सही नहीं है। सफाई कर्मचारियों ने कहां के मंगलवार से सभी कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे और जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर सफाई यूनियन बिलावर के प्रधान राजेंद्र कुमार महासचिव पीटर मनीष, रोबोट, बिट्टी, रोमेश, राजेश, बबली ,मुकेश सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

सफाई कर्मचारियों ने नोटिस देकर नगर कमेटी को किया आगाह
ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मी। - फोटो : Amar Ujala
ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed