फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   yemen rape and murder accused executed in public

यमन: बच्ची से रेप-हत्या के दोषी को सरेआम दी गई सजा-ए-मौत

Wed, 16 Aug 2017 03:08 PM IST
एजेंसी, सना
एजेंसी, सना Updated Wed, 16 Aug 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
yemen rape and murder accused executed in public
रेप और हत्या का दोषी
एक चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी शख्स को सजा देने के लिए विद्रोहियों के कब्जे वाली राजधानी में सैकड़ों यमनवासी इकट्ठा हुए और उसे सजा दिए जाने का गवाह बने। यमन में एक हफ्ते में दूसरी बार ऐसी सजा दी गई है। दोषी को तहरीर चौक पर लिटाकर गोली से भून दिया गया।
विज्ञापन


दोषी को सजा देने वाले न्यायाधीश रजेह एज्जेदीन ने कहा कि 22 वर्षीय हुसैन अल-साकेत को चार साल की बच्ची के अपहरण, बलात्कार और हत्या का दोषी पाया गया। मृतक बच्ची के रिश्तेदार अली अयेद ने कहा कि पुलिस जांच के दौरान पता चलने से पहले साकेत ने बच्ची को ढूंढने की कोशिश में सहायता की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी सार्वजनिक फांसी से अपराधियों के अंदर भय पैदा होगा। साकेत को सना के तहरीर चौक पर सजा दी गई जो कि 2014 से ही शिया हुती विद्रोहियों के कब्जे में है। एक पुलिसवाले ने उसके दिल को निशाना बनाते हुए पीछे की तरफ से पांच गोलियां मारीं इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले उसी चौक पर 31 जुलाई को एक अन्य शख्स को एक तीन साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के लिए इसी तरह की सजा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed