फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman who shared her photo without hizab on twiiter will face punishment in saudi

बुर्के के बिना किया फोटो शेयर, मारे जाएंगे कोड़े!

Tue, 13 Dec 2016 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
 woman who shared her photo without hizab on twiiter will face punishment in saudi
ट्विटर पर महिला ने शेयर की अपनी ये फोटो - फोटो : daily mail

सऊदी में एक महिला को बिना बुर्के के अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करना भारी पड़ गया है। इस आरोप में महिला को कोड़ों की मार भी झेलनी पड़ सकती है। मीडिया खबरों के अनुसार महिला का नाम नाम मलक अल शहरी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता फवाज अल मैमन का कहना है कि कानून का उल्लघंन करने वाली महिला ने राजधानी रियाद के मशहूर कैफे के सामने तस्वीर खिंचवाई है और उसने उस दौरान ब्लैक जैकेट और पिंक ड्रैस समेत जूते डाले हुए हैं। ये कैफे अल-ताहलिया-स्ट्रीट पर स्थित है।
विज्ञापन


मैमन ने यह भी बताया कि महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। इतना ही नहीं उसके किसी गैर मर्द के साथ संबंध भी बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला को फिलहाल जेल भेज दिया गया है और जल्द ही उसकी सजा भी तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के सर कलम की हो रही है मांग

 woman who shared her photo without hizab on twiiter will face punishment in saudi
महिला की ट्विटर पर हो रही है आलोचना - फोटो : daily mail

दरअसल, मलक ने बीते महीने  फोटो लेने के बाद उसे ट्विटर पर शेयर कर दिया था। महिला के गिरफ्तार होने के बावजूद उसकी सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। डेली मेल की खबर के अनुसार एक शख्स ने ट्विटर पर कहा कि रियाद में बिना बुर्के के फोटो शेयर करने वाली महिला को लोग फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

लिखा जा रहा है कि 'हमे उसका खून चाहिए', 'उसकी लाश के टुकड़े करके कुत्ते के आगे फेंक दिए जाए' और 'महिला का सर कलम कर दिया जाना चाहिए'। महिला के विरोध में लोगों में गुस्सा देखा जा रहा वहीं कुछ लोग उसके इस कदम का समर्थन भी कर रहे हैं।

सऊदी में महिला को ड्राइंविग करने की अनुमति नहीं

 woman who shared her photo without hizab on twiiter will face punishment in saudi
महिला के पक्ष में भी हुए ट्वीट - फोटो : daily mail

मजेद अब्बॉद ने लिखा है मुझे हैरानी है कि एक सऊदी महिला ने तस्वीर डाल कर कानून का विरोध किया है। वहीं एक महिला ने लिखा है कि समय आ गया है कि महिलाओं को बुर्का ने पहनने पर सजा देने के खिलाफ आवाज उठाई जाए, आगे लिखा कि 'शाउट-फॉर-दैम'।

बता दें कि सऊदी एक ऐसा देश है जहां महिलाओं पर कई पाबंदियां लगी हुई हैं। इसमें सबसे जरूरी ये है कि वे बिना हिजाब या बुर्के के घर से बाहर नहीं निकल सकती। इतना ही नहीं महिलाएं सऊदी में ड्राइविंग भी नहीं कर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed