फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman gangrap streamed live on facebook in sweaden

महिला से बंदूक की नोक पर गैंगरेप, फेसबुक पर कर दिया लाइव

Tue, 24 Jan 2017 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
woman gangrap streamed live on facebook in sweaden

एक महिला को हथियारों से लेस बदमाशों घेरा और उसका गैंगरेप भी किया। चौंका देने वाली बात है कि इन बदमाशों ने इस घिनौनी वारदात को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लाइव किया। इसका खुलासा एक गवाह ने किया जिसने इस रेप को होते हुए फेसबुक पर देखा।

विज्ञापन


दरअसल फेसबुक की ओर से बंद हो चुके एक ग्रुप में इस वीडियो का प्रसारण किया जा रहा था। इस शर्मनाक हरकत को देखकर गवाह ने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। घटना यूरोप से स्वीडन की है, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गैंगरेप को रोका। वारदात को अंजाम देने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

गवाह ने दिल दहला देने वाली हरकत देखी

woman gangrap streamed live on facebook in sweaden

डेली मेल की खबर के मुताबिक स्वीडन के अखबार में ये पूरी वारदात छपी है। जिसमें बताया गया कि आरोपियों ने बंदूक की नोक पर महिला को नॉर्थ स्टॉकहोलम के उप्पासला स्थित एक फ्लैट में अपना शिकार बनाया। 

मामले में एक गवाह जोसेफाइन लॉन्डग्रीन (21) ने बताया कि जब वह ऑनलाइन पहुंची तो उन्होंने दिल को दहला देने वाली क्रूर हरकत देखी। उन्होंने बताया कि सिरफिरे आरोपी उस लाचार महिला के साथ रेप कर रहे थे। जोसेफाइन ने ही बताया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो ये सब रोका गया।

ऑनलाइन आने वालों की आंखें फटी रह गई

woman gangrap streamed live on facebook in sweaden
पुलिस को खबर देने वाली गवाह
दूसरे गवाह ने बताया कि उसे पहली बार देखने में यह एक मजाक लगा, लेकिन उसे जब समझ आया तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। घटनास्थल को जांच के लिए सील कर दिया गया है। बता दें कि पिछले साल शिकागो के एक शख्स ने जून में फेसबुक पर अपनी मौत का मंजर लाइव कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed