{"_id":"575273124f1c1bd6491097db","slug":"woman-buys-second-hand-fidge-found-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पड़ोसी से खरीदा फ्रिज, घर जाकर निकली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पड़ोसी से खरीदा फ्रिज, घर जाकर निकली लाश
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने पड़ोसी से ससते दामों पर एक फ्रिज खरीदा महिला ने जब अपने घर लाकर फ्रिज खोला तो फ्रिज में लाश देखकर उसके होश उड़ गए। दरअसल यह घटना अमेरिका के उत्तर केरोलिना की है। गोलस्ब्रो की रहने वाली महिला ने स्थानीय न्यूज चैनल को बताया कि,'जब मैंने फ्रिज का गेट खोला तो लाश देखर मुझे लगा जैसे मेरा दिल मेरे गले में आ गया हो। इसके बाद मैं दौड़कर घर से बाहर भागी, और मैंने स्थानीय महिला लोकल न्यूज चैनल को बुलाया।'
विज्ञापन
महिला ने कहा कि मैंने फ्रिज अपने पड़ोसी से खरीदा था लेकिन मैंने पड़ोसी के यहां फ्रिज खोलकर नहीं देखा। मेरे पड़ोसी ने कहा यह मेरे चर्च संडे स्कूल के प्रोजेक्ट का हिस्सा है। मुझे लगा चर्च फ्रिज में से कुछ सामान आकर ले जाएगा लेकिन जब कोई नहीं आया तब मैंने फ्रिज को खोलने का निर्णय किया।
विज्ञापन
पुलिस ने फ्रिज से लाश मिलने की पुष्टि की है फ्रिज खरीदने वाली महिला ने बताया कि,'मुझे लगता है यह लाश उसकी बूढ़ी मां की है वह महिला अपनी मां के साथ कई सालों से यहां रहती है। पिछले कई महीनों से मैंने उसकी बूढ़ी मां को यहां नहीं देखा।' महिला ने कहा फ्रिज बेचने के बाद मेरी पड़ोसन अगले दिन शहर छोड़कर चली गई। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और लाश किस व्यक्ति की है इसका पता लगाने का भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन