छोटी उम्र में खुद के ही परिवार वालों ने धकेल दिया पोर्नोग्राफी में, इस तरह निकल पाई
एक 29 साल की महिला ने अपने जीवन के उस काले सच को दुनिया के सामने बयां किया, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगी। महज दस साल की उम्र में उसे पोर्न के घिनौने धंधे में धकेल दिया। ऐसा करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके अपने घर वाले थे। जिन्होंने उसे पोर्नोग्राफी के लिए मजबूर किया था। इतना ही नहीं दिल को दहला देने वाली आपबीती में महिला ने बताया कि उसे बतौर सेक्स स्लेव कई साल गुजारने पड़े हैं।
ये महिला कनाडा की रहने वाली है जो कि सेक्स स्लेव के चंगुल ने साल 2010 में बाहर निकल पाई थी। जेसिका वॉट्सन (बदला हुआ नाम) जब भी अपने खौफनाक बचपन को याद करती है तो उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उससे तरह-तरह के पोज बनवा कर अश्लील तस्वीरें ली गई और बाद में उन्हें फैलाया भी गया। इसके बाद परिजनों ने उसे वेश्यावृति में धक्का दे दिया गया। जहां हैवानों ने उसका रोज यौन शोषण किया।
उन दर्दनाक पलों को बयां करने के लिए शब्द भी नहीं
मिरर की खबर के मुताबिक जेसिका को इस दौरान केनेडा और अमेरिका में सेक्स स्लेव बनना पड़ा था। जेसिका ने बताया कि उसके पास अपने उन दर्दनाक पलों को बयां करने के लिए शब्द भी नहीं है। हालांकि जेसिका ने रोते रोते अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि उसे मर्द हो या औरत दोनों के पास जबरन सेक्स करने के लिए भेज दिया।
इतना ही नहीं कभी कभी ऐसे हालात आए कि जेसिका ने मौत को करीब से देखा। हैरानी की बात है कि जेसिका का रेप करने वालों में पुलिस कर्मी भी शामिल थे। जेसिका ने बताया कि उन खरीदारों में पुलिस कर्मी भी थे, जो धमकी देते थे कि अगर मुंह खोला तो जेल में सड़ने के लिए तैयार रहना।
एक बहादुर महिला है जेसिका
जेसिका इस दलदल से एक महिला की मदद से बाहर निकली जो कि मानव तस्करी के खिलाफ आवाज उठाती थी। इस कहानी के सामने आने के बाद जेसिका को एक बहादुर महिला बताया जा रहा है क्योंकि अपने जीवन में ऐसे उतार चढ़ाव आने के बावजूद वो आगे बढ़ना चाहती हैं। दरअसल, इस दौरान वो मार्स्ट्स कर रही हैं और पीएचडी करने की मन में रखती हैं।