{"_id":"579dc7c24f1c1bde762b88f4","slug":"this-is-how-village-committee-punished-the-accused-of-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ उसके घर में गैंगरेप, सजा मिली पांच जूते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के साथ उसके घर में गैंगरेप, सजा मिली पांच जूते
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 31 Jul 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा (बिजनौर) क्षेत्र में तीन युवकों ने एक युवती के साथ उसके घर में सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी युवकों ने उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। इससे युवती काफी सहम गई। इस घटना के प्रकाश में आते ही सनसनी फैल गई। एक बिरादरी से जुड़ा मामला होने के कारण लोकलाज की डर से पंचायत बैठी। पंचायत में पंचों ने आरोपी युवकों को पांच-पांच जूते की सजा सुनाकर दोषमुक्त करार दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
क्षेत्र में एक युवती घर पर अकेले थी। उसके परिवार के सदस्य कहीं गए हुए थे। इस बीच तीन युवक घर में जबरन घुसकर युवती के साथ सामूहिक दुराचार किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। इस मामले का परिवार के सदस्यों को पता चलने पर लोग अवाक रह गए। इस बीच आरोपी युवकों के समर्थक पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश शुरू कर दी। साथ ही युवती पक्ष को पुलिस में जान से मना किया। इस मसले को लेकर शनिवार की रात करीब 9 बजे बिरादरी की पंचायत बैठी। पंचायत में पंचों ने आरोपी तीनों युवकों को पांच पांच जूते मारकर दोषमुक्त करार दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। पुलिस ने कहा कि यदि किसी प्रकार की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।