न्यूयॉर्क में हिजाब पहने मुस्लिम महिला को चाकू से गोदा, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में घृणा अपराध का एक और मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क में अज्ञात हमलावरों ने हिजाब पहनने के चलते 60 वर्षीय मुस्लिम महिला नजमा खानम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। सेवानिवृत्त स्कूल टीचर नजमा अपने 75 वर्षीय शौहर शमसुल आलम खान के साथ दुकान बंद करके घर की ओर जा रही थी, तभी उन पर चाकू से हमला किया गया।
इससे करीब दो सप्ताह पहले अमेरका में बांग्लादेश मूल के इमाम मौलाना अकोनजी और उनके सहयोगी थारा उद्दीन की भी हत्या कर दी गई थी। न्यूयॉर्क डेली न्यूज के मुताबिक नजमा अपने घर पहुंचने वाली थी, तभी बुधवार रात करीब सवा नौ बजे उन पर हमला कर दिया गया।
फिलहाल न्यूयॉर्क पुलिस की हेट क्राइम्स टास्क फोर्स मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अस्थमा के मरीज आलम खान को नजमा घायल अवस्था में क्वीन्स के जमैका हिल्स में फुटपाथ पर पड़ी मिलीं। उनके सीने पर चाकू मारा गया था।
नजमा मुस्लिम पोशाक (हिजाब) पहने हुए थीं
तीन बच्चों की मां नजमा ने अपने पति को बताया कि उन पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला किया। इसके बाद नजमा को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के वक्त नजमा मुस्लिम पोशाक (हिजाब) पहने हुए थीं।
ऐसे में माना जा रहा है कि मुस्लिम होने की वह से उनको निशाना बनाया गया। 2009 में वह अपने पति आलम खान और सबसे छोटे बेटे के साथ बांग्लादेश से अमेरिका आ गई थीं। सभी को जून में अमेरिका की नागरिकता भी मिल गई थी।
नजमा के रिश्तेदारों ने इस घटना को घृणा अपराध बताते हुए इसकी निंदा की है। अब नजमा के शव को दफनाने के लिए बांग्लादेश ले जाया जाएगा।