फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Serial killer jailed for 71 years in rape and stabbed victim

सीरियल किलर ने किया बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई 71 साल की सजा

Sat, 26 Aug 2017 03:04 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sat, 26 Aug 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Serial killer jailed for 71 years in rape and stabbed victim
Killer Cameron Wilson - फोटो : the sun

एक सीरियल किलर को बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप में 71 साल कैद की सजा सुनाई गई। वहीं बेशर्म आरोपी ने अपने खिलाफ कोर्ट के फैसले को सुनते ही ताली बजाते हुए खुशी जताई।

विज्ञापन


मामला दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन का है। सीरियल किलर को दो साल में चार लोगों की हत्या के आरोप में कोर्ट ने 71 साल के लिए उसे सलाखों के पीछ भेज दिया है। सजा सुनने के बाद कटघरे में खड़े आरोपी ने खुशी से ताली बजाई।
विज्ञापन


21 साल के सीरियल किलर कैमरन विल्सन ने आखिरी शिकार एक 18 साल की लड़की को बनाया था। 18 साल की लेकिता मूर को आरोपी विल्सन ने एक पार्क में ले जाकर पहले बलात्कार किया था फिर उसके शरीर पर 98 बार चाकु से हमला किया और उसके जननांगों को काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरियल किलर ने चार अन्य लोगों की हत्या की थी जिनमें अल्फोंज़ो वैन रॉयेन, टोहेर स्टोबर, अर्नेस्ट इरेस्मस और स्टेसी-ली मोहले शामिल थी। यहीं नहीं उसने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में तीन और लोगों को मारने की कोशिश की थी।

Serial killer jailed for 71 years in rape and stabbed victim
Lekita Moore, Wilson's last victim - फोटो : the sun

लेकिन, जब विल्सन को सुनवाई के लिए पश्चिमी केप हाईकोर्ट के जज चुन्टल फोर्टून के सामने पेश किया गया और चार लोगों की हत्या के आरोप में उसे सजा सुनाई तो वह वह खड़ा हो गया और ताली बजाने लगा। 

24 अप्रैल, 2015 को, आरोपी विल्सन ने दो लड़कियों से एक छोटे लड़के के जरिए संपर्क किया था। 

दक्षिण अफ्रीका के आइओएल न्यूज पेपर के मुताबिक, अबीगैल प्लैटजियों जो की एक पीड़िता का दोस्त है, उसने ट्रायल के दौरान कोर्ट को बताया था कि जब वह अपनी दोस्त स्टेसी ली मोहले के साथ घर जा रहा था तो विल्सन उन्हें बंदूक की नोक पर एक पास के मैदान में ले गया जहां उसने स्टेसी के साथ बलात्कार किया। फिर उसने चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। उस दौरान अबीगैल को भी गंभीर चोटें लगी थी।

अदालत को फॉरेंसिक मनोचिकित्सक, प्रोफेसर शॉन कलिस्की ने बताया कि विल्सन एक मनोरोगी है जो समाज के लिए खतरा बन गया है। कोर्ट ने विल्सन को दोषी ठहराते हुए इन हत्याओं और बलात्कार के लिए 71 साल की कैद सजा सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed