{"_id":"594f80ac4f1c1bd7518b45d8","slug":"russian-man-allegedly-rape-with-five-orphan-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन बेटियों की कस्टडी मिली, उन्हीं को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिन बेटियों की कस्टडी मिली, उन्हीं को बनाया हवस का शिकार
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
क्या हो जब पालनहार ही शोषण करने वाला बन जाए। ऐसा ही एक मामला रूस में सामने आया है, जहां 5 लड़कियों का पालन पोषण करने वाला ही उनसे रोज बलात्कार करता था। दरअसल रूस में एक शख्स पर पांच लड़कियों से बलात्कार का आरोप लगा है।
विज्ञापन
सभी पीड़ितों की उम्र 17 साल से कम है। रूसी मीडिया के अनुसार पांचों बच्चियों को अनाथालय से आरोपी के पास बेहतर परवरिश के लिए भेजा गया था। इसके एवज में उसे सरकार से फंड भी मिलता था। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब इनमें से एक लड़की ने अपनी स्कूल टीचर को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
स्कूल टीचर की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि पुलिस ने किसी कारण से आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। आरोपी के खिलाफ 5 बच्चियों से रेप के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहना है कि आरोपी 5 में से 4 लड़कियों के साथ रोजना सेक्स करता था और इसके लिए वह उन्हें मजबूर करता था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सभी लड़कियों को अनाथालय भेज दिया गया है। सरकार लड़कियों की देखभाल के लिए आरोपी को हर महीने 22 हजार रुपये देती थी।