पुरुषों के साथ पार्टी में पी शराब, पड़ सकती है कोड़ों की मार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में पुलिस ने महिलाओं को पुरुषों के साथ पार्टी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिलाओं पर आरोप है कि वे जिस पार्टी में शरीक हुई थीं उसमें उन्होंने पुरुषों के साथ शराब पी थी। साथ ही महिलाओं ने इस दौरान जीन्स और टीशर्ट डाली हुई थी जो कि सऊदी में नियमों के खिलाफ है।
दरअसल, पुरुषों के साथ पार्टी करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और उसी के आधार पर महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। मिरर की खबर के मुताबिक यूट्यूब पर अपलोड की गई इस वीडियो में पुरुषों और महिलाओं के ग्रुप को बिल्डिंग की छत पर एंजॉय करते हुए देखा गया, जहां जोरों से म्यूजिक भी बज रहा था। वीडियो में महिलाओं को शराब पीते हुए भी देखा गया।
वीडियो वायरल होने के बाद चीफ ब्रिगेडर जनरल अब्दुलवहाब अल-असीरी की अध्यक्षता में पार्टी के लिए इस्तेमाल हुई जगह को खोजने के लिए स्पेशल टास्क चलाया गया। जांच में जुटी पुलिस ने वीडियो में जेद्दाह का फ्लैगपोले देखा। 170 मीटर का ऊंचा ये फ्लैगपोले जेद्दाह का सबसे ऊंचा फ्लेगपोल है जिसे 2014 में बनाया गया था।
इस आरोप में दी जाती है कोड़ों की सजा
मामले का मुख्य आरोपी एक जॉरडेनियन नाम का शख्स है जिसे देश से भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल लिया। बता दें कि सऊदी में कानून के मुताबिक इसे एक बड़ा अपराध माना जाता है। इसलिए इस केस को जांच के लिए दे दिया गया है जो आरोप में घिरे लोगों की सजा तय करेगा।
ऐसा माना जाता है कि इन नियमों के उल्लघंन पर कोड़ों की सजा दी जा सकती है। इससे पहले 2015 में ब्रिटिश ग्रेंडफादर कार्ल आंद्रे को 350 कोड़ों और एक साल की सजा सुनाई गई थी।