फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Multan court charges confirmed against three in qandeel Bloch murder case 

कंदील बलोच मर्डर केस: भाई समेत तीन लोगों पर आरोप तय

Wed, 07 Dec 2016 05:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
Multan court charges confirmed against three in qandeel Bloch murder case 

पाकिस्तान के मुल्तान में 15 जुलाई के दिन उस दौरान सनसनी फैल गई जब सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच की हत्या की खबर सामने आई। मॉडल और टीवी अभिनेत्री कंदील को उनके ही भाई ने कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया था। बर्बर हत्या के लिए भाई वसीम समेत तीन लोगों पर आरोप तय हुए हैं।

विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक मुल्तान के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट ने कंदील के भाई वसीम, चचेरे भाई हक नवाज और टैक्सी ड्राइवर अब्दुल बासित के खिलाफ आरोप तय किए हैं। हालांकि, हत्या के आरोप में घिरो चौथा आरोपी जफर हुसैन अभी भी फरार है और उसे कोर्ट ने भगौड़ा भी घोषित कर दिया है। मामले को ऑनर किलिंग से जोड़ा गया, क्योंकि कंदील अपनी ऐसी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं जोकि उनके भाई को पसंद नहीं था।

विज्ञापन

भााई को अपने किए का पछतावा नहीं

Multan court charges confirmed against three in qandeel Bloch murder case 

जज सईद अहमद ने मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को रखी है। सूत्रों के मुताबिक वसीम ने हत्या के बाद अपना गुनाह कबूल लिया था और उसे अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वसीम ने कहा था कि कंदील अपनी अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डालती थीं और इसी वजह से उसने कत्ल किया।

उसने कहा कि कंदीन ने बलोच के नाम को बदनाम किया था इसलिए उसे ये सजा दी गई। वसीम ने यहां तक कह डाला कि उसे हत्या करने का जरा भी पछतावा नहीं है।

कौन है कंदील 

Multan court charges confirmed against three in qandeel Bloch murder case 

दरअसल कंदील पाकिस्तान में एक मॉडल और टीवी अभिनेत्री थी और वह अक्सर अपने बोल्ड लूक की वजह से खबरों में बनी रहती थीं। कंदील ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया था। इतना ही नहीं कंदील ने इमरान खान और विराट कोहली के लिए सरेआम प्यार का इजहार किया था।

कंदील की हत्या के बाद परिवार पूरा टूट गया था, क्योंकि बताया जाता है कि वह अपने परिवार की मदद भी करती थी। बेटी की मौत के बाद पिता ने कहा था कि  उनके बेटे को वही गोली मार दी जाए, जहां उसने इज्जत के नाम पर कंदील की हत्या की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed