फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   millions peoples exposed in sex website hacks

एडल्ट वेबसाइट के यूजर्स का डाटा हैक

Tue, 15 Nov 2016 07:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 15 Nov 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
millions peoples exposed in sex website hacks
एडल्ट
42 करोड़ लोगों से जुड़ी जानकारियों के सार्वजनिक होने का खतरा
विज्ञापन

एडल्ट साइट्स से जुड़े यूजर्स की निजता एक बार फिर खतरे में पड़ गई है। अमेरिका के कैलिफोर्निया की एडल्ट वेबसाइट फ्रेंडफाइंडर नेटवर्क के करीब 42 करोड़ यूजर्स का प्रोफाइल हैक होने की खबर है। यह दावा सेंधमारी की जानकारी देने वाली वेबसाइट लिक्डसोर्स डॉट कॉम ने किया है। वेबसाइट के मुताबिक, पिछले महीने हुई इस चोरी को 2016 का सबसे बड़ी हैकिंग मानी जा रही है। 

इसमें सेक्स और स्विंगर कम्युनिटी वाली दुनिया की सबसे बड़ी वेबसाइट एडल्टफाइंडर डॉट कॉम के करीब 34 करोड़ उपभोक्ताओं की प्रोफाइल भी शामिल है। इतना ही नहीं सेक्स वीडियो चैट की सुविधा मुहैया कराने वाली वेबसाइट केम्ल डॉट कॉम के करीब 63 लाख और एडल्ट पत्रिका की वेबसाइट पेंटहाउस डॉट कॉम के 70 लाख ग्राहकों की प्रोफाइल पर भी हैकरों ने सेंध मारी है। 
विज्ञापन


सेंधमारी का खुलासा करने वाली वेबसाइट लिक्डसोर्स का दावा
खुलासा करने वाली वेबसाइट ने यह जानकारी रविवार को प्रकाशित एक ब्लॉग में दी। हालांकि लिक्डसोर्स के खुलासे के बारे में पूछे जाने पर वेबसाइट ने हैकिंग की बात से इनकार किया है। उसने कहा कि यह बाहरी विशेषज्ञों की समीक्षा है जिसके बारे में कुछ कहना संभव नहीं है। लेकिन फ्रेंडफाइंडर ने इतना जरूर बताया, 'इस मामले में हमारी जांच चल रही है, हम हर तरह की आशंकाओं से सुरक्षित रहेंगे। यदि हैकिंग को सही पाया गया तो जल्द ही हर संभव जरूरी कदम उठाए जाएंगे। हम अपने ग्राहकों से जुड़ी जानकारी की सुरक्षा को गंभीरता से लेता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट ने यह भी बताया कि हैंकिंग की बात सही पाए जाने पर वह अपने उपभोक्ताओं को इसकी सूचना देगा और यह भी बताएगा कि वे कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

संकटों से जूझती रही पेंटहाउस साइट

millions peoples exposed in sex website hacks
संकटों से जूझती रही पेंटहाउस साइट
एडल्टफ्रेंडफाइंडर ने पेंटहाउस को दस साल पहले 338 करोड़ रुपये में अधिग्रहीत किया था। एक बार प्लेब्वॉय की प्रतियोगति के बाद इसका नाम बदलकर फ्रेंडफाइंडर नेटवर्क कर दिया गया। 2013 में अमेरिकी शेयर बाजार एनएएएसडीएक्यू ने कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया था। जिसके बाद कंपनी के समाने आर्थिक संकट आ गया। अपने आर्थिक संकट से निपटने के लिए उसने फ्रेंडफाइंडर से हाथ मिलाया।  
सामान्य पासवर्ड डालते हैं यूजर्स
इस हैकिंग के बाद लोग यही सोच रहे होंगे कि जब यूजर्स एडल्ट साइटों पर पासवर्ड चुनते समय अधिक सावधानी बरतते होंगे। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। करीब दस लाख ग्राहक 12345 और 678 या फिर कई बार जीरो डालते हैं। कुछ यूजर्स तो बच्चों की तरह पासवर्ड डालते जैसे आईलवयू या अपना नाम ही जिसका अंदाजा हैकरों होता है और वह यूजर्स की प्रोफाइल आसानी से हैक कर लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed